मुंगेर, अप्रैल 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन, रेल जिला जमालपुर के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। प्रत्याशियों ने नामांकन में धांधली और पक्षपात का आरोप लगाते हुए रेल एसपी से प्रक्रिया दोबारा कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत आठ पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया मुजफ्फरपुर रेल के पर्यवेक्षक की देखरेख में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित थी। हालांकि पर्यवेक्षक के देर से पहुंचने के कारण नामांकन करीब एक घंटे विलंब से शुरू हुआ।इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिव कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद के अभिषेक भारद्वाज व अभय राज तथा मंत्री पद के उम्मीदवार सूर्य भूषण पासवान समेत अन्य ने आरोप लगाया कि पर्यवेक्षक का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा। उनका कहना है कि एक समूह के...