मुंगेर, सितम्बर 9 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और मीडियाकर्मियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है। 19 अगस्त को जारी पत्र में पुलिस पदाधिकारियों को समाचार संकलन और छायांकन के दौरान पत्रकारों को समुचित सहयोग देने तथा उनके साथ नम्र व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के सुरक्षा प्रभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के साथ संवाद संकलन एवं छायांकन के दौरान हिंसक घटनाओं तथा पुलिसकर्मियों द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप और बाधा डालने की शिकायतें सामने आई हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौपा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय की ओर ...