बिहार पुलिस परीक्षा पेपर लीक में 3 युवक जेल गए, बायोमीट्रिक सुपरवाइजर ने किया था खेल
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 1 -- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग के अधिनायक अनुदेशक (हवलदार अनुदेशक) परीक्षा के पेपर लीक कांड में तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनमें पटना के बिक्रम का रहने वाला राज समदर्शी उर्फ राजा (25 वर्ष), हाजीपुर का अभिषेक कुमार (21 वर्ष) और वैशाली के नगर थाना निवासी 28 वर्षीय नितेश कुमार शामिल है। नितेश बायोमीट्रिक सुपरवाइजर के रूप में तैनात था, उसी ने आंसर मोबाइल पर भेजे थे। तीनों को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ईओयू के मुताबिक बिहार पुलिस की परीक्षा के पेपर लीक से संबंधित हाजीपुर नगर थाना में कांड संख्या-368/2026 दर्ज है। इस केस में आरोपी राज समदर्शी को हाजीपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.