देवरिया, जून 18 -- देवरिया, वाचस्पति मिश्र जिले के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को बिहार पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। युवक पर आरोप है कि विजयीपुर थाने में दर्ज एक मामले में विवेचना के लिए थानेदार के नाम पर एक लाख रुपये की रकम की मांग की थी और रकम भी वसूल ली थी।

घूस मांगने का मामला विजयीपुर थाने के थानेदार को रिश्तेदार बताते हुए भटनी थाना क्षेत्र के एक युवक ने एक पक्ष से एक लाख रुपये की घूस ले ली थी। काम में देरी होने पर युवक अपनी रकम मांगने सीधे विजयीपुर के थानेदार के पास पहुंच गया। जहां थानेदार से मिलने के बाद पूरा मामला खुल गया। विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक युवक का थाने में केस दर्ज था, जिसमें विवेचना के दौरान धाराओं को कम कराने को लेकर वह परेशान था। इसी बीच भटनी के युवक ने खुद को थानेदार का रिश्तेदार बताने हुए पीडित पक...