नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Bihar Police CSBC Driver Constable PET Result 2026: बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल के PET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अगले चरण के लिए 11,847 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के बेड़े को नए और कुशल ड्राइवर मिलेंगे। इस चरण की सूचना परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है। Bihar Police CSBC Driver Constable PET Result 2026 Linkअब तक का सफर: लिखित परीक्षा से PET तक बिहार पुलिस चालक संवर्ग नियमावली, 2017 के तहत शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। इसके बाद 10 दिसंबर 2025 को आयोजित लिख...