बेगुसराय, मई 15 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव में गुरुवार की रात 22 वर्षीय रंजन कुमार ने रस्सी से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। वह राजू महतो का पुत्र था। परिवार वालों को गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी उस समय मिली जब सुबह देर तक नहीं जागा। आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो उसके बाद किवाड़ को धक्का देकर तोड़ा गया। परिवार के लोग अंदर प्रवेश किये तो देखा कि रंजन पंखे से लटका हुआ है। उसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। उसके बाद शव को नीचे उतारा गया। साथ ही थाना की पुलिस को भी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- नीट का पेपर निरस्त होने से तनाव में आकर छात्र ने की खुदकुशीपरिवार की स्थिति मृतक का भाई गौतम महतो ने बताया कि वह बिहार पुलिस की तैया...