बिहार पुलिस और अग्निवीर में चयनित युवाओं को किया सम्मानित
भागलपुर, जून 2 -- अकबरनगर, संवाददाता। नगर पंचायत अकबरनगर के आजाद क्रीड़ा मैदान में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बिहार पुलिस एवं अग्निवीर आर्मी में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने बिहार पुलिस एवं अग्निवीर में चयनित आदित्य कुमार, मिस्टर कुमार, कुणाल कुमार, अन्नपूर्णा भारती, कसक कुमारी, प्रियराज कुमार, अमलेश कुमार एवं रिशु कुमार को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। अंजीत कुमार ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि अब विभिन्न सरकारी भर्तियों में यहां के युवक-युवतियां बड़ी संख्या में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ठाकुरगंज के गौरव बने अग्निवीर, मेहनत और लगन से हासिल की सफलता यह भी पढ़ें- ठाकुरगंज के गौरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.