हाजीपुर, जुलाई 29 -- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में 'अधिनायक अनुदेशक' पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा एकल पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। आयोग के निर्देशानुसार सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी तथा सघन फ्रिस्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। यह भी पढ़ें- 50 फीसदी परीक्षार्थियों ने भी नहीं दी परीक्षा समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक...