बिहार पीसीएस में दिव्यांशु आपूर्ति निरीक्षक चयनित
औरैया, जून 27 -- बिहार पीसीएस में दिबियापुर से सटे उमरी गांव के मेधावी छात्र दिव्यांशु तिवारी को भी उनके पहले प्रयास में ही सफलता मिली है।पिछले दिनों आए परीक्षा परिणाम में उन्हें आपूर्ति निरीक्षक चयनित किया गया है। बिहार पीसीएस में मिली कामयाबी पर उनके परिवार और गांव में खुशी में लोग डूब गए। पिछले दिनों आए परीक्षा परिणाम में उमरी दिबियापुर निवासी मानस इंटर कॉलेज कंचौसी के पूर्व प्रवक्ता श्याम नारायण तिवारी के छोटे पुत्र दिव्यांशु को आपूर्ति निरीक्षक पद के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कानपुर से 90 फीसदी अंकों के साथ हाई स्कूल और 94 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। देहली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन,पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वे नेट जीआरएफ पीएचडी कर रहे हैं। दिव्यांशु ने यूपीएससी की तैयारी करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.