बिहार पीसीएस में चयनित कीर्ति यादव का स्वागत
जौनपुर, जुलाई 4 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रेहटी बनपुरवा गांव निवासी कीर्ति यादव का बिहार पीसीएस में आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी के पद पर चयन होने के बाद पहली बार गांव आने पर त्रिलोचन बाजार में विनय वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कीर्ति यादव की शिक्षा- दीक्षा सीएचएस (बीएचयू) से हुआ। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में किया। उनकी सफलता में उनकी माता सुशीला यादव का सबसे बड़ा योगदान रहा है। साथ ही साथ उनके भाई और बहन का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस अवसर पर चंदन सेठ, सुदर्शन मिश्रा, मयंक पटेल , संगम जायसवाल, अशोक यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.