पटना, जनवरी 9 -- बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के तहत बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में शनिवार को निदेशालय प्रसार शिक्षा द्वारा कैट शो का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में कैट ओनर्स (बिल्ली पालक) भाग लेंगे। कैट शो में विभिन्न नस्लों की बिल्लियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही पालतू बिल्लियों के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण एवं देखभाल से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जिम्मेदार पेट केयर को प्रोत्साहित करना और पशु कल्याण के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है। इस संबंध में निदेशक, प्रसार शिक्षा डॉ. निर्मल सिंह दहिया ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से लोगों में पालतू पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को पशु स्वास्थ्य और कल्याण के प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.