पटना, अप्रैल 10 -- बिहार पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारी जोरों पर है। इस साल के अंत में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पर बड़ा अपडेट आया है। सभी पंचायतों में आगामी 27 अप्रैल को प्रारूप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी यानी डीएम को निर्देश मिल गए हैं। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए। इसके बाद सभी जिलों में फॉर्म-1 की तैयारी भी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि 24 अप्रैल को सभी निर्वाचन क्षेत्रों में प्रारूप प्रकाशित कर दिया जाएगा। दूसरी ओर, सभी जिलों में डीएम को निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) पहले ही बनाया जा चुका है। पंचायत के वार्डों की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया है। साल 2011 की जनगणना के आधार पर ही आबादी का न...