हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 26 -- बिहार में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन नहीं होगा। हालांकि, चुनाव से पहले आरक्षण रोस्टर में बदलाव जरूर होगा। राज्य के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने गुरुवार को भभुआ में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा आरक्षण रोस्टर को 10 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में नियमानुसार रोस्टर में बदलाव के बाद ही इस बार के पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। भभुआ के जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि जनगणना का कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा एवं विधानसभा का परिसीमन तय होगा। इसके बाद ही राज्य में पंचायतों के परिसीमन में बदलाव किया जाएगा। बता दें कि जनगणना का नोटिफिकेशन पूर्व में जारी हो चुका है। पूरे देश में इसका काम चल रहा है। 2027 में जनगणना का काम पूरा होगा। इसके बाद ही पंचायत के वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.