नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Bihar Panchayat Election 2026 : बिहार में इस वर्ष पंचायत आम चुनाव होना है। इस चुनाव में पहली बार सभी छह पदों के लिए ईवीएम के माध्यम से वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष रूप से डिजाइन कराई गई ईवीएम से चुनाव होगा। इसमें ईवीएम की मेमोरी के साथ एक अलग से चिप लगी होगी। ईवीएम की मेमोरी नष्ट होने के बाद भी चिप में एक-एक वोट सुरक्षित रहेगा। एक बूथ पर एक ईवीएम में कितने वोट डाले गए यह चिप की मेमोरी में अंकित रहेगा। यह चिप आयोग के स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी, जिसे वर्षों बाद भी आसानी से साक्ष्य के रूप में देखा जा सकेगा। ईवीएम की पूर्व की मेमोरी को हरेक चुनाव के पहले डिलीट कर दी जाएगी। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पंचायत में वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच और सरपंच, पंचायत समिति सदस्...