औरंगाबाद, जनवरी 20 -- बिहार में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार का पंचायत चुनाव कई मायनों में खास होने वाला है। फर्जी मतदान पर अंकुश लगाने के लिए तकनीक का उपयोग किया जाएगा। फेशियल रिकग्निशन से बोगस वोटर की पहचान की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति दोबारा फर्जी मतदान करने आता है, तो कैमरे से उसकी पहचान की जाएगी। बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने इस बारे में जानकारी दी। मंत्री ने औरंगाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पंचायत चुनाव 2026 में बोगस वोटिंग पर रोक लगाने के लिए अहम कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सरल बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ताकि लोगों का चुनाव प्रक्रिया में विश्वास बढ़ सके। उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले पंचायत चुनाव में कुछ बद...