हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 21 -- Bihar Panchayat Elections 2026: बिहार में इस साल पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव के लिए फॉर्म-1 के प्रकाशन का इंतजार है। राज्य निर्वाचन आयोग फॉर्म-1 का प्रकाशन करने के बाद वोटर लिस्ट का काम शुरू करेगा। बिहार पंचायत चुनाव नवंबर-दिसंबर 2026 तक कराए जाएंगे। इससे पहले मतदाता सूची तैयार करने, बूथों के निर्धारण, ईवीएम की उपलब्धता सहित अन्य कार्य निर्वाचन आयोग की ओर से किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 2011 की जनगणना के आधार पर ही इस साल भी चुनाव क्षेत्र की आबादी का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद फॉर्म-1 का प्रकाशन होगा। आम लोगों से उनके निर्वाचन क्षेत्र को लेकर दावा और आपत्ति मांगे जाएंगे। इसके बाद दावा और आपत्तियों का ससमय निबटारा होगा। फिर मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।जून में शुरू ह...