छपरा, मार्च 9 -- दरियापुर। प्रखंड के रसूलपुर में आयोजित श्रीदुर्गा फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में बिहार की टीम ने यूपी को तीन गोल से हरा कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया। खेल की शुरुआत के पहले हाफ में ही बिहार की टीम ने दो गोल दाग कर अपनी निर्णायक बढ़त बना ली थी।दूसरे हाफ में उतरी दोनों टीमों ने काफी रोचक खेल दिखाया। बिहार की टीम ने दो ओर गोल दाग दिए।यूपी की टीम काफी मशक्कत करते हुए महज एक गोल ही कर पाई ।इस तरह बिहार की टीम ने 4 -1 से अपनी महत्वपूर्ण बढ़त बनाते हुए कप पर कब्जा जमा लिया। आयोजक श्री दुर्गा टीम संयोजक बैद्यनाथ प्रसाद ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय,पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिंह व शिक्षक नेता डॉ महात्मा गुप्ता ने संयुक्त रूप से विजेता व उप विजेता टीम को कप प्रदान किया।इस खेल को देखने...