पटना, मार्च 22 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने रविवार को एक्स पर लिखा है कि समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और अनूठी कलाओं के लिए प्रसिद्ध बिहार ने सदैव देश को सामाजिक न्याय व बौद्धिक चेतना का मार्ग दिखाया है। नालंदा और विक्रमशिला की गौरवशाली ज्ञान परंपरा से लेकर स्वतंत्रता संग्राम और आपातकाल तक, बिहार ने हर दौर में भारत निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। आज बिहार अपनी विशाल धरोहरों और परंपराओं को सहेजकर प्रगति और उन्नति का नया कीर्तिमान बना रहा है। बिहार के सभी बहनों-भाइयों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...