बिहारशरीफ, जून 7 -- बिहार धानुक एकता संघ के जिलाध्यक्ष बने अरविंद समाज की एकजुटता और शिक्षा पर दिया जोर भागनबिगहा में हुई बैठक, संगठन विस्तार की बनी रणनीति फोटो : एकता संघ : रहुई प्रखंड के भागनबिगहा में रविवार को बिहार धानुक एकता संघ की बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष अरविंद धानुक व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रहुई प्रखंड के भागन बिगहा में रविवार को धानुक समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से संगठन का नाम बिहार धानुक एकता संघ रखा गया। इसके पहले जिलाध्क्ष अरविंद धानुक बने हैं। प्रतिनिधि श्रीकांत प्रसाद व अमोद कुमार ने बताया कि बैठक में समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन विस्तार की रणनीति बनायी गयी। जल्द ही इसका विस्तार किया जाएगा।

संगठन विस्तार की रणनीति नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद धान...