मधुबनी, मार्च 19 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। मिथिला चित्रकला संस्थान के कनिष्ठ आचार्य व समकालीन मिथिला कलाकार प्रतीक प्रभाकर आगामी बिहार दिवस समारोह के अवसर पर मॉरीशस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 20, 21 और 22 मार्च को भारतीय उच्चायोग, मॉरीशस द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसमें वे मिथिला पेंटिंग की कार्यशाला संचालित करेंगे और अपनी विशिष्ट कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी प्रस्तुत करेंगे। मॉरीशस में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए उन्हें बिहार कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा चयनित किया गया है। कला संस्कृति विभाग की निदेशक रूबी कुमारी ने बताया कि मिथिला चित्रकला संस्थान को पत्र के माध्यम से चयन की औपचारिक सूचना दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...