गया, मार्च 13 -- मगध विश्वविद्यालय को राज्य सरकार ने बिहार दिवस समारोह के लिए राज्य का नोडल विश्वविद्यालय बनाया है। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम 22 से 24 मार्च तक पटना में आयोजित होगा, जिसमें बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों की सहभागिता रहेगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम को समारोह के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में मगध विश्वविद्यालय की टीम कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटेगी। समारोह के तहत कृष्ण मेमोरियल हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताते हुए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.