सहरसा, मार्च 25 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित कला भवन में अनुमंडल स्तरीय तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नृत्य, भाव-नृत्य, लघु नाटक, लोकगीत, शेरो-शायरी और हास्य प्रहसन के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने पूरे सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया। झिझिया नृत्य, लुंगी डांस और देशभक्ति से ओत-प्रोत शेरो-शायरी ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नाव के सहारे पहुंचकर कोसी तटबंध के भीतर स्थित मध्य विद्यालय रैठी के बच्चों का मंच पर अपनी प्रस्तुति देना खासरहा। समापन समारोह के अवसर परविधायक संजय कुमार सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.