छपरा, मार्च 24 -- फोटो- 10 दरियापुर के सूतिहार में आयोजित बिहार दिवस सप्ताह समारोह में कलाकारों को पुरस्कृत करते अतिथि। दरियापुर। प्रखंड के सूतिहार स्थित आरके नर्सिंग कॉलेज परिसर में आयोजित बिहार दिवस सप्ताह समारोह में कलाकारों ने अपनी मनमोहन प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। दारोगा प्रसाद राय महिला प्रशिक्षण एवं औद्योगिक केंद्र के तत्वाधान में आयोजित समरोह में कलाकारों ने नशामुक्ति व दहेज उन्मूलन पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागृत किया। वहीं सद्भावना गीत की सामूहिक प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया।प्रभुनाथ राय,राजेश कुमार,लालदेई देवी,अर्जुन भारती,राजबिहारी राय,कृष्णदेव शर्मा आदि की प्रस्तुति सराहनीय राय।समारोह का उद्घाटन किशनगंज के पूर्व कल्याण पदाधिकारी शंकर प्रसाद सिंह कुशवाहा ने किया।जबकि अध्यक्षता संस्था के सचिव व समाजसेवी राजकिश...