मधुबनी, मार्च 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार दिवस पर रविवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी के बाद डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, स्टेशन के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा थाना चौक के निकट कवि कोकिल विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने इन महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि बिहार दिवस राज्य की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और इतिहास को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर बिहार के विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.