जहानाबाद, मार्च 26 -- करपी, निज संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च विद्यालय करपी के नवम् वर्ग के छात्र कृष्णा कुमार ने अरवल जिला में प्रथम तथा राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्र को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कृष्णा कुमार की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिक्षक बिनोद कुमार ने बताया कि कृष्णा कुमार अत्यंत गरीब परिवार से आने वाला मेधावी छात्र है। उसका मूल निवास औरंगाबाद जिले में है, लेकिन उसके माता-पिता वर्तमान में करपी में किराए के मकान में रहकर कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.