बिहारशरीफ, मार्च 14 -- बिहार दिवस पर 22 से 24 तक स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं जिला के अव्वल तीन विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करने का मिलेगा मौका विद्यालयों को सजाया जाएगा ब्लू रंग की लाइटों से बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में 22 से 24 मार्च तक तीन दिवसीय बिहार दिवस मनाया जाएगा। सभी स्कूलों को ब्लू लाइटों से सजाया जाएगा। साथ ही स्कूल, प्रखंड व जिला स्तर पर रंगोली, पेंटिंग, क्विज समेत अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तर पर अव्वल आए तीन प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करने का मौका मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय आनंद ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इस दौरान बच्चें गांवों में प्रभात फेरी व रैलियां भी निकालेंगे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन क...