मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी। बिहार दिवस को लेकर आज कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सुबह में स्कूली बच्चों के साथ प्रभातफेरी, पेंटिंग व क्विज होगा। शाम में बापूधाप प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। आज से 114 वर्ष पूर्व 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार एक प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया था। नए प्रांत के गठन के उपलक्ष में 22 मार्च को बिहार दिवस का आयोजन एक उत्सव के रूप में किया जाता है । जिसमें बिहार के गौरवशाली इतिहास और परंपरा को जानने और सीखने के साथ-साथ भविष्य के लिए एक नई दिशा तय करने का अवसर प्राप्त होता है। जिला प्रशासन बिहार दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित कर रहा है। जिसमें जिला स्तर से लेकर प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर भी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है। जिला स्तर पर होंगे कई कार्यक्...