भागलपुर, मार्च 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि बिहार दिवस के अवसर पर अनुमंडल स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को स्थानीय कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। शहर के गांगुली पार्क स्थित विक्रमशिला विहार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक विनोद चौबे द्वारा गणेश वंदना "हे गौरी सुत मंगल मूर्ति, कृपा बनाए रखना" से हुई।इसके बाद सरस्वती वंदना तेरे दर का जो मैया दीवाना हुआ... सहित हां हम बिहारी हैं जी, धन्य बिहार, बिहार के माटी बा, हमरो बिहार देख लीं और गंगा के धार प्यार अमृत बहेला हमार गांव ए गोरिया जैसे गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आकाशवाणी की कलाकार अंगिका राय ने हमरो बिहार प्रधान छै गे बहिना, पनिया के जहाज पे पलटनिया बनी, हमारा देशवा सोनवा चिरैया और रामजी से पूछ...