समस्तीपुर, मार्च 18 -- समस्तीपुर। बिहार दिवस, 2026 के अवसर पर जिले में सम्मानित होने वाले छात्र/छात्राओं की सूची शिक्षा विभाग ने डीईओ से मांगी है। डीईओ से कहा गया है कि बिहार राज्य अंतर्गत संचालित प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालयों एवं किलकारी के वैसे बच्चे जिन्होंने खेल /विज्ञान/ ओलंपियाड / कला/ संगीत / फिल्म / सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय/अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर बिहार राज्य का नाम रौशन किया हो, को बिहार दिवस, 2026 के अवसर पर पुरस्कृत किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के आलोक में उन्हें निदेश दिया जाता है कि वे अपने जिले से छात्र/छात्राओं का चयन कर साक्ष्य सहित रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराएं। स्थापना दिवस पर मैथ ओलिंपियाड व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित : विभूतिपुर। प्रखंड के सिंघ...