भभुआ, मार्च 23 -- छात्र-छात्राओं ने दहेज प्रथा पर नाटक प्रस्तुत कर समाज को दिया बेहतर संदेश शिक्षा के महत्व पर दिया जोर, देर शाम तक चलता रहा कार्यक्रम, ग्रामीण ने की सराहना (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार दिवस पर भभुआ प्रखंड के शिवपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षा और समाज सुधार की सुंदर संगम प्रस्तुती देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज कुमार उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खासकर दहेज प्रथा पर आधारित नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया और समाज में व्याप्त इस कुरीति के खिलाफ सोचने को प्रेरित किया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। छात्राओं के अभिनय को देख ग्रामीणों ने खूब सराहना की। इस मौके पर अपने संबोधन मे...