पटना, मार्च 9 -- बिहार दिवस पर 22 से 24 मार्च तक तीन दिनों तक गांधी मैदान में प्रसिद्ध पार्श्वगायक शान, सोना महापात्रा और पापोन का कार्यक्रम होगा। प्रथम दिन 22 मार्च को शाम में 'मुझे क्या बेचेगा रुपैया' फेम सोना महापात्रा अपनी गायकी से लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगी। दूसरे दिन निकम्मा किया इस दिल ने और धनन-धनन जैसे गीत गाने वाले पार्श्वगायक शान की स्वरलहरी गूंजेगी। तीसरे दिन असम मूल के भारतीय पर्श्वगायक और संगीतकार अंगराग महंता उर्फ पापोन का कार्यक्रम होगा। पापोन के मोह, मोह के धागे, खुमार, क्यों, जिया बैठा जा, मौला सुन ले रे जैसे गीत मशहूर हैं। गांधी मैदान के साथ ही बिहार दिवस कार्यक्रम श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल और रवींद्र भवन में होगा। बिहार दिवस के सफल आयोजन के लिए सोमवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर की अध्यक्षता में...