सीवान, मार्च 23 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर हुसैनगंज प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रभात फेरी निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रभात फेरी में शामिल छात्र-छात्राएं तख्तियों पर स्लोगन लिखकर 'विकसित बिहार, शिक्षित बिहार', 'दहेज प्रथा बंद करो', 'बच्चों को स्कूल भेजो' जैसे नारे लगा रहे थे। प्रभात फेरी के बाद विद्यालयों में सभा आयोजित कर शिक्षकों ने बिहार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। शाम होते ही सरकारी शिक्षण संस्थानों को नीली रोशनी से सजाकर आकर्षक रूप दिया गया। हुसैनगंज प्रखंड के उमवि कुतुब छपरा उर्दू में भी प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सहित कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...