औरंगाबाद, मार्च 22 -- मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। शिक्षा विभाग के निर्देश पर रविवार को भी विद्यालय खुले रहे, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रभात फेरी का उद्देश्य बिहार दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। इस दौरान छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ शामिल हुए और शिक्षकों ने उनका मार्गदर्शन किया। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बिहार दिवस 22 से 24 मार्च तक धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से निकली प्रभात फेरियों में बड़ी संख्या में छात्राओं की भागीदारी देखने को मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.