बिहार दिवस पर बड़हिया में हेरिटेज वॉक का आयोजन, छात्रों को दी गई प्रेरणा
लखीसराय, मार्च 24 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बिहार दिवस के दूसरे दिन सोमवार को बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में जिला प्रशासन के तत्वावधान में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम एवं डीपीओ समग्र शिक्षा नीलम राज की देखरेख में किया गया। हेरिटेज वॉक की शुरुआत पीएम श्री उच्च विद्यालय बड़हिया परिसर से हुई, जो श्रीकृष्ण चौक, गणेश मंदिर, जगदम्बा मंदिर, नागवती स्थान एवं लोहिया चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान हेरिटेज वॉक सह शहीद पदयात्रा को एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, डीईओ यदुवंश राम तथा नगर परिषद बड़हिया के सभापति प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उच्च विद्यालय बड़हिया, देहली पब्लिक स्कूल बड़हिया एवं यूनिवर्स लाइब्रेरी के छात्र-छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.