पटना, मार्च 11 -- खेल, विज्ञान, कला, ओलंपियाड, संगीत, फिल्म और सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चे बिहार दिवस समारोह में सम्मानित होंगे। शिक्षा विभाग ने जिलों से ऐसे बच्चों की साक्ष्य के साथ 13 मार्च तक सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने डीईओ से कहा है कि राज्य मे प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों और किलकारी के वैसे बच्चे, जिन्होंने खेल, विज्ञान, ओलंपियाड, कला, संगीत, फिल्म और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है। ऐसे बच्चों को बिहार दिवस पर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। वे अपने-अपने जिले ...