औरंगाबाद, मार्च 17 -- बिहार दिवस के अवसर पर मंगलवार को अंबा के प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड स्तरीय चित्रांकन, गणित ओलंपियाड एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 के जूनियर एवं कक्षा 9 से 12 के सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में मध्य विद्यालय बैजा बिगहा के अनमोल कुमार ने चित्रकला में, मध्य विद्यालय राजपरसा के अश्विन कुमार ने क्विज में तथा मध्य विद्यालय राजपरसा के निकांत कुमार ने गणित ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा की आयत बानो ने चित्रांकन में, मध्य विद्यालय चिल्हकी अंबा की कृतिका कुमारी ने क्विज में तथा मध्य विद्यालय खैरा जीवा बिगहा की संजना कुम...