सासाराम, मार्च 22 -- पेज चार नौहट्टा। स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार को बिहार दिवस मनाया गया। इस अवसर हाईस्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों ने बिहार गीत, सामूहिक गीत व नृत्य, आदिवासी नृत्य, कविता की प्रस्तुति की। कहा कि दुनिया को संवारने में बिहार का प्रमुख योगदान रहा है। विश्व का पहला गणराज्य बिहार में वैशाली था। सबसे उन्नत विश्वविद्यालय नालंदा था, जहां कई देशों के लोग पढ़ने आते थे। आज भी बिहार का योगदान दुनिया के कोने में बिहारी दे रहे हैं। हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी है जी... गाना का मंचन भी किया। मौके पर वार्डन रोशन कुमारी, सुनीता, किरण, पूजा, काजल, निहारिका, मलिना, चांदनी, सोनिया, तारा आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.