औरंगाबाद, मार्च 17 -- बिहार दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय औरंगाबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पहले दिन बुधवार को गणित ओलंपियाड, गुरुवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। सभी प्रतियोगिताएं आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, दानी बिगहा, औरंगाबाद में संपन्न होंगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रखंड स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसके लिए विभिन्न प्रखंडों में चयन प्रक्रिया के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शिक्षा विभाग की देखरेख में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...