छपरा, मार्च 13 -- प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक संध्या तक आयोजन प्रेक्षागृह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार के स्थापना दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाने के लिए 22 मार्च को सारण जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला, अनुमंडल, प्रखंड, विद्यालय और गांव स्तर तक कई गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनके माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और विकास यात्रा को रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बिहार दिवस की शुरुआत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरी के आयोजन से होगी। जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि जिला, अनुमंडल, प्रखंड तथा विद्य...