हाजीपुर, मार्च 23 -- बिहार दिवस पर कहीं निकाली प्रभातफेरी तो कहीं हुई रंगोली व पेंटिंग महुआ,एक संवाददाता। बिहार दिवस पर रविवार को महुआ के विभिन्न स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर जय विहार जय जय बिहार के नारे लगाए गए। इस दिवस पर कहीं स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई तो कहीं पेंटिंग और रंगोली बनाकर बच्चों ने अपनी बिहार की गाथा को प्रदर्शित किया। महुआ के संत कबीर नीलकंठपुर में प्रभारी अजीत कुमार व नोडल शिक्षक मुकीम अख्तर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ रैली और झांकियां निकाली और जय बिहार जय जय बिहार के नारे लगाए। उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को बिहारी होने का गर्व बताया गया। मध्य विद्यालय महुआ कन्या में कुमार सरोज, सत्येंद्र कुमार, प्रीतम झा,...