मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के अम्मा, मधेपुरा, सोहिजन, बेरई, हथौड़ी आदि स्कूलों में रविवार को बिहार दिवस पर प्रभातफेरी निकाली गई। छात्र-छात्राएं हाथ में पोस्टर और तख्ती लेकर समृद्ध एवं सशक्त बिहार के नारे लगा रहे थे। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को बिहार के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...