भभुआ, मार्च 24 -- युवा पेज की लीड खबर बिहार दिवस पर चमका कैमूर का परचम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने जीते कई खिताब पटना के गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च तक आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन क्विज और गणित ओलंपियाड में जिले के प्रतिभागियों ने हासिल किए महत्वपूर्ण स्थान, शिक्षकों के मार्गदर्शन का दिखा असर भभुआ, नगर संवाददाता। पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर 22 से 24 मार्च तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कैमूर जिले के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया और कई श्रेणियों में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए। क्विज प्रतियोगिता (कक्षा 9से12) में उच्च विद्यालय भगवानपु...