हाजीपुर, फरवरी 25 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बिहार दिवस-2026 का आयोजन 22 मार्च से (दो दिवसीय) शुरू होगा। इसके सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बिहार दिवस को जन-उत्सव के रूप में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी विद्यालयों में साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं आकर्षक सजावट सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के लिए गणित ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद, रंगोली, नृत्य एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि विद्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं विशिष्ट व्यक्...