हाजीपुर, मार्च 24 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड में बिहार राज्य स्थापना दिवस के तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन उत्साह और उमंग के साथ साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली प्रखंड कार्यालय राघोपुर से प्रारंभ होकर पहाड़पुर बाजार तक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। साइकिल रैली में प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश के नेतृत्व में पीएम श्री विद्यालय रामपुर, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पहाड़पुर, बीएसजेएस फतेहपुर, कमल सिंह संभल सिंह उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय फतेहपुर कन्या सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शामिल हुए। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, प...