छपरा, मार्च 21 -- उत्सव का माहौल चरम पर जिला प्रशासन के सौजन्य से शहर के प्रेक्षा गृह में आज मुख्य कार्यक्रम फोटो 26 बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी रोशनी से नहाया शहर का कलेक्ट्रेट परिसर छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सरकारी परिसरों, ऐतिहासिक भवनों और प्रमुख कार्यालयों को रंग-बिरंगी रोशनी से इस तरह सजाया गया कि पूरा शहर मानो प्रकाश की चादर ओढ़े नजर आया। हर ओर जगमगाहट और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला, जिसने आमजन में भी उत्सव के प्रति खास उत्सुकता जगा दी है।शहर के प्रमुख प्रशासनिक भवनों कलेक्ट्रेट, विकास भवन, आयुक्त कार्यालय व एसडीओ कार्यालय-को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया है। इन भवनों पर लगाई गई नीली, पीली और सफेद एलईडी ...