लखीसराय, अप्रैल 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में बिहार दिवस कार्यक्रम के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले विद्यालय प्रधान एवं संगीत शिक्षक पर कार्रवाई का पहल शुरू किया गया है। शनिवार को डीईओ यदुवंश राम ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापक, संगीत शिक्षक एवं शिक्षिका को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में स्पष्ट किया है कि 22, 23 व 24 मार्च को आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम में संगीत विषय के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा पूर्व में ही वर्चुअल और लिखित निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद कई विद्यालय प्रधान एवं संगीत शिक्षक ने छात्रों को कार्यक्रम में शामिल नहीं कराया, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। डीईओ ने कहा है कि यह कृत्य न केवल विभागीय आदेश की अवहेलना है, बल्कि सरकारी कार्यक्रम की गरिमा को...