सीवान, मार्च 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में बिहार दिवस 22 मार्च रविवार को धूमधाम के साथ पूरे उमंग व उत्साह से मनाया जायेगा। इस दौरान जिला प्रशासन की सभी सरकारी कार्यालय नीली लाइट से जगमग हो उठेंगे। वहीं, शहर के प्रमुख चौक-चौराहे भी नीली लाइट से झिलमिला उठेंगे। जिले के सभी शैक्षणिक कार्यालय व शैक्षणिक संस्थान समेत अन्य प्रमुख स्थान भी नीली लाइट जगमग होंगी। इस खास दिन को जिला प्रशासन के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसकी शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी से होगी। स्वच्छता, मद्यनिषेध, खुले में शौच से मुक्ति, दहेज उन्मूलन व बाल विवाह आदि से संबंधित स्लोगन के साथ छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी में शामिल होंगे। स्वच्छता कार्यक्रम से संबंधित प्रभात फेरी निकालने का निर्देश डीएम विवेक रंजन...