पूर्णिया, मार्च 22 -- पूर्णिया। कला एवं संस्कृति विभाग बिहार, शिक्षा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बिहार दिवस पर कई कार्यक्रम होंगे। सुबह 6.30 बजे कार्यक्रम की शुरूआत मैराथन दौड़ के साथ होगी। जिला खेल कार्यालय से कला भवन तक मैराथन दौड़ होगा। जिला रेड क्रास भवन में सुबह नौ बजे रक्तदान रक्तदान शिविर लगाया जायेगा। 10 बजे खेल भवन में खेल कार्यक्रम होगा। इसके बाद चिन्हित विद्यालयों में सुबह 10.30 बजे चित्रकला, क्वीज, रंगोली, भाषण एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता होगी। 11 बजे प्रेक्षा गृह में किसान मेला का आयोजन होगा। 12.30 बजे प्रेक्षा गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...