पटना, मार्च 22 -- सिम काम नहीं कर रहा, रिचार्ज होने में समस्या आ रही है। सिम को ई-सिम करवाना है। रिचार्ज का कौन सा स्कीम फायदेमंद होगा। ये तमाम सुविधाएं बिहार दिवस पर गांधी मैदान में दी जा रही हैं। साइंस एंड टेक्नोलॉजी पवेलियन में पहली बार दूरसंचार विभाग द्वारा यह सुविधा आम लोगों को दी जा रही है। दूरसंचार विभाग के काउंटर पर सभी मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे। इस दौरान सिम संबंधित दिक्कतें को लेकर आने वाले ग्राहकों की समस्याओं का हल किया जाएगा। दूरसंचार विभाग के अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार ने काउंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि हर दिन काउंटर पर साइबर ठगी से बचने के लिए गेम करवाया जाएगा। विजेताओं को ईनाम भी मिलेगा। मौके उप महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश, मनीष कुमार के साथ तमाम अधिकारी और कर्मी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.