खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम बिहार दिवस के दूसरे दिन सोमवार को जिले के गोगरी अनुमंडल प्रशासन द्वार मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, डीएम नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार, एएसपी साक्षी कुमारी एवं एसडीओ संजय, डीसीएलआर राजकुमार कुमार, बीडीओ रघुनंदन आनंद ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसके बाद डीएम ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन शुरू कराया। अधुकरियो के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने मैराथन में भाग लिया। सोमवार की सुबह पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत सुबह छह बजे अनुमंडल कार्यालय गोगरी से हुई। प्रतिभागियों ने जमालपुर बाजार 14 नंबर रोड होते हुए मुश्किपुर इमली तल मार्ग से डोमसी चौक होते...